बुधवार, 17 जून 2026
किशोर अशोक डायनसोर की धरती पर?!
इस धरती से करोड़ों प्रकाश वर्ष दूर एक धरती जिसका नाम -"हा हा हूस!"
जहां डायनसोर व अन्य विशालकाय जानवर!!
जब अशोक किशोर अवस्था में था तभी उसने उस धरती का अहसास किया था।
जहाँ एक पहाड़ी में एक प्रयोगशाला जिसमें इस धरती के कुछ वैज्ञानिक कार्य कर रहे थे।
एक दिन किशोर अशोक का सूक्ष्म शरीर वहाँ पहुंचता है।
वह विशालकाय नागों को देख डर जाता है। एक नाग उसकी ओर बढ़ता है।
वह काफी तेजी से भागता है और एक झाड़ी में फंस जाता है।
लेकिन वह झाड़ी तो मांसाहारी थी जो उसके शरीर से कहीं कहीं चिपकने लगती है और खून चूसने लगती है। अपनी पूरी दम लगा कर वह बल दे उछल झाड़ी से बाहर आ जाता है।
"अरे!यह तो स्वप्न था?" -वह अपने को विस्तर पर लेटे पाता है।
सुबह हो चुकी थी. विस्तर से उठ कर वह दैनिक कार्यों से निपट स्कूल जाने को तैयार हो गया.
वह अपनी दोनों बहिनों और एक भाई के साथ स्कूल पहुंचा.
स्कूल का नाम... "हरित क्रांति विद्या मंदिर, हरित नगर, बीसलपुर (पीलीभीत ), उत्तर प्रदेश.
स्कूल के गेट पर एक अधेड़ टीचर धोती कुर्ता पहने खडे थे।
अशोक व उसके भाई अवनीश ने उनके पैर छुए और आगे जाकर अंदर बढ़ गये.
जहाँ दायी ओर झोपड़ी व बायीं ओर पक्का आफिस बना था.
उसके बाद भी एक गेट, जिसके अंदर बच्चे जा रहे थे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

